कांग्रेस अध्यक्ष बनने का फार्मूला:आर्य

8/20/2017 1:58:41 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हुड्डा-मोदी मुलाकात पर हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इसलिए पहले उन्होंने अशोक तंवर पर हमला करवाया और बाद में विधायकों से अध्यक्ष बनवाने की बात कही। जब बात नहीं बनी तो मोदी से मुलाकात की चाल चली। पंजाब में भी जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह, हिमाचल में वीरभद्र सिंह ने भी यही फार्मूला आजमाया था। दूसरा वे सी.बी.आई. से बचना चाहते हैं। इसलिए मोदी से पींगे बढ़ा रहे हैं। आर्य ने कहा कि वे सर छोटू राम के लिए दिए बयान पर कायम है। सरकार एक तरफ मुझे लोकतंत्र का सैनानी कहकर सम्मानित कर रही है। वहीं, मुझे देशद्रोही बता रही है। आर्य ने कहा कि अमित शाह और यशपाल मलिक की बंद कमरे की मुलाकात को सार्वजनिक किया जाए।