गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे बुजुर्ग की कार की चपेट में आने से मौत

12/4/2017 1:04:55 PM

अंबाला (जतिन): शाहबाद स्थित अपने गांव मछरौली से एक्टिवा पर सवार होकर अम्बाला सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने जा रहे करीब 62 वर्षीय सुरजीत सिंह को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जी.टी. रोड पर नन्हेड़ा के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद घायल सड़क किनारे पड़ा रहा। जिसे किसी राहगीर ने देखकर अम्बाला के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने घायल की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया है। 

पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि मृतक सुरजीत सिंह रविवार की सुबह अपने गांव मच्छरौली से एक्टिवा पर सवार होकर अम्बाला सिटी स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने के लिए निकले थे जिनका नन्हेड़ा के पास किसी कार की चपेट में आने के कारण हादसा हो गया था। हादसे के बाद घायल सुरजीत सिंह को किसी राहगीर ने नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां पर डाक्टरों ने घायल सुरजीत सिंह की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मृतक के भाई गुरमीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।