Pics: अनिल विज और असीम गोयल ने केजरीवाल को दिया नया नाम

4/20/2016 4:43:53 PM

 अंबाला (कमलप्रीत): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को SYL मुद्दे पर छिड़ी सियासत में राजनीतिक रोटियां सेकना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ब्यान के बाद अब हरियाणा राजनीति के गब्बर कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज और भाजपा विधायक असीम गोयल ने केजरीवाल पर जमकर हल्ला बोला है। भाजपा के दोनों ही नेताओं ने केजरीवाल को नया नाम दिया है। जहाँ कैबिनेट मंत्री विज ने केजरीवाल को यू टर्न की बजाय ओ टर्न का नाम दिया है। वहीँ विधायक असीम गोयल ने केजरीवाल को ऑड इवन केजरीवाल करार दिया।

 

इस मामले को लेकर अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने भी मुख्यमंत्री के ब्यान पर सहमति जताई। इस दौरान असीम गोयल ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और उनपर जमकर हल्ला बोला।

 

असीम गोयल ने कहा कि केजरीवाल आजकल ऑडइवन केजरीवाल हो गए हैं और जनता अगर उनको ऑड काम कहे तो वो इवन करते हैं और अगर इवन कहे तो वो ऑड करते हैं। असीम ने कहा कि उनका नाम ऑडइवन केजरीवाल होना चाहिए। असीम यहीं नहीं रुके और उन्होंने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु की राजनैतिक हत्या करके कुर्सी हथियाई है।