समझौते दोस्तों में होते हैं, दुश्मनों में नहीं: विज

9/26/2016 10:36:43 AM

चंडीगढ़ (धरणी): अपने बिंदास बोल के लिए चर्चित रहने वाले अनिल विज ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया है कि समझौते दोस्तों से होते हैं, दुश्मनों से नहीं। 

पाकिस्तान हमारा दोस्त नहीं। हमें अपनी नदियों के जल का उपयोग करना चाहिए। विकास के लिए पानी व सस्ती बिजली चाहिए, जिसकी जरूरत नदियों के जल से पूरी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि नवाज शरीफ टेरेरिस्ट ग्रुप के रिंग लीडर हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों अनिल विज केरल के कालीकट में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने गए हैं।

विज अपने दबंग अंदाज, ईमानदार छवि व हरियाणा सचिवालय में सर्वाधिक उपलब्धता के चलते लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद तथ्यों की परख के लिए बनी प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर सबसे पहले अनिल विज ने प्रश्न चिन्ह लगाया था। विज ने सवाल उठाया था कि तीन सदस्यीय प्रकाश सिंह रिपोर्ट में केवल प्रकाश सिंह के ही हस्ताक्षर हैं अन्य दो सदस्यों के नहीं।