हरियाणा के खेल मंत्री ने बॉलीवुड के दबंग ''सलमान खान'' को बताया ''नकली हीरो''

4/25/2016 1:13:27 PM

अंबाला (कमलप्रीत): हरियाणा राजनीति के दबंग मंत्री ने बॉलीवुड के दबंग को बताया नकली हीरो। जी हां, अक्सर अपने ब्यानों से चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा के दबंग मंत्री अनिल विज इस बार बॉलीवुड के दबंग के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

 

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही खेल जगत के कई खिलाड़ी इसका विरोध जता रहे हैं और अब उन खिलाड़ियों को हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज का भी साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

 

सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर बनाने के विरोध में आए रेसलर युगेश्वर दत्त के समर्थन में उतरे हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों को असली हीरो बताते हुए सलमान खान को नकली हीरो बताया। अनिल विज ने कहा कि खिलाड़ी ही असली हीरो हैं जो देश के लिए मैडल जीत रहे हैं।