डिप्रेशन में आकर डॉक्टर ने लगाया फंदा, मिला सुसाइड नोट (Watch Pics)

10/1/2016 3:10:12 PM

अम्बाला: अम्बाला कैंट के महेश नगर इलाके में एक डॉक्टर ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान रहता था। इस बात का खुलासा मौके से मिले सुसाइड नोट में हुआ है। घटना का पता तब चला, जब उसके 2 दोस्त उसे फोन कर रहे थे तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। तब जाकर उन्हें शक हुआ। 

शुक्रवार सुबह वह उनके घर पर गए तो पड़ोसी की दीवार फांदकर डॉक्टर के घर दाखिल हुए। उन्हें डॉक्टर का शव फंदे से झूलता मिला जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची महेश नगर पुलिस ने छानबीन के दौरान घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें मौत का जिम्मेदार डाक्टर ने किसी अन्य को नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह अकेलेपन से तंग आकर यह कदम उठा रहे हैं। बताते हैं कि डॉक्टर प्रिंस आनंद नगर में क्लीनिक चलाते थे। उनका पत्नी से करीब 2 वर्ष पहले तलाक भी हो चुका है और एक बेटा भी है जोकि पत्नी के साथ ही रहता है।

तुरंत महेश नगर थाने में फोन करके सूचना दी गई। पड़ोसियों को भी बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी।

भावुक हुए डॉक्टर प्रिंस के दोस्त जितेंद्र और एक अन्य का कहना है कि परेशान दोस्त आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा उसका अंदाजा नहीं था। अगर उन्हें पता होता तो वह उसे बचा लेते। अब तो उस मिलनसार दोस्त की यादें ही बाकी रह गई।