डोपिंग मामला: इंद्रजीत सिंह के मैनेजर ने किया डोप टेस्ट में बड़ा खुलासा

8/5/2016 1:57:16 PM

अंबाला (कमलप्रीत): शॉटपुट के खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह के डोपिंग मामले में उनके मैनेजर सौरभ मिश्रा पहली बार मिडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बड़ी साजिश की है। इंद्रजीत को टारगेट किया गया है।

 

इंद्रजीत सिंह के मैनेजर ने इस मामले में हाई लेवल जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह साजिश किस मंशा से रची गई उसका पर्दाफाश होना बहुत जरुरी है। मैनेजर ने कहा कि इंद्रजीत सिंह को पहले से ही अंदेशा था कि उनके खिलाफ साजिश हो सकती है 

 

मैनेजर ने खुलासा किया कि इंद्रजीत का डोप टेस्ट ढाई महीने में 6 बार किया गया। इस प्रकार ढाई महीने में 6 बार डोप टेस्ट करने का क्या मतलब है?