गुरुद्वारे के सरोवर में डूबने से युवक की मौत, देखें तस्वीरें

5/25/2016 1:50:20 PM

अम्बाला शहर: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के सरोवर में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतबीर सिंह (25) निवासी पंजोखरा के तौर पर हुई है। 

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जरूरी कार्रवाई आरंभ कर दी है। सतबीर अपनी मां के साथ रहता था। दोपहर करीब 2 बजे वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में आया था, जहां स्नान करने के लिए वह सरोवर में गया लेकिन बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद किसी ने उसका शव पानी में तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।