HIV Report Positive आने पर पति ने छोड़ा साथ, पत्नी को इंडिया छोड़ भागा इटली (Pics)

10/5/2016 2:22:11 PM

अंबाला: शादी के बाद हर महिला का ख्वाब होता है कि वो पति के साथ एक ऐसी जिदंगी व्यतीत करे जो उसने अपने सपने में सोच रखा है। यदि उसके साथ कुछ उलट हो जाए तो सोचो उस पर क्या बीतेगी। दरअसल, हम आपको एक एेसे बेदर्द पति के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी पत्नी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर साथ छोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से पटियाला की रहने वाली महिला की शादी कुछ माह पहले कुरुक्षेत्र के गांव संतोखपुरा में रहने वाले सुखविंद्र सिंह के साथ हुई थी। जोकि इटली का सिटीजन है। यह शादी कोर्ट में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सुखविंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को इटली बुला लिया। फिर वह दोनों एक साथ इटली में ही रहने लगे।

हैरानी की बात तो यह है कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर उसने एक चेकअप जिसमें वह  एचआईवी पॉजीटिव पाई गई। बस फिर क्या था सुखविंद्र सिंह ने उसका इटली में ऑर्बोशन करवा दिया। किसी तरह पत्नी से पीछा छुड़वाया जाए, इसलिए वह उसे बातों में उलझाकर चार दिन पहले इंडिया ले आया और उसे गुरुद्वारा में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि एच.आई.वी. पॉजीटिव आने पर सुखविंद्र ने उसे अपने साथ न रखने की ठान ली और आव देखा न ताव, पीड़िता को इटली के ही एक अस्पताल में आर्बोशन करवा दिया। 

आरोप है कि इससे पहले पीड़िता से पूछा तक नहीं गया। यह सारा काम जबरन हुआ। उसके बाद उसे अम्बाला के एक गुरुद्वारा में छोड़ दिया गया। जब पीड़िता का परिवार कार्रवाई करवाने के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और पीड़िता के परिवार को थाने से जाने को बोल दिया।