तन और मन के नियंत्रण के लिए योग जरूरी : विज

6/12/2016 3:52:35 PM

अम्बाला : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में योग उत्सव का आयोजन किया गया। भारत माता योग अभ्यास केंद्र, सोसायटी टू सेव सॉयल एंड सोल, ब्रह्माकुमारीज आश्रम तथा आर्ट ऑफ  हैप्पी एस्ट लिविंग संस्थाओं द्वारा आयोजित इस उत्सव में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि रहे। विज ने कहा कि तन और मन के नियंत्रण के लिए योग जरूरी है। योग का महत्व प्रदेश के हर घर तक बताने के लिए और लोगों को योग के साथ जोडऩे के लिए प्रदेश में 10,000 योगशालाएं स्थापित की जाएंगी। 

 

इसके प्रथम चरण में इस वर्ष 2.2 एकड़ क्षेत्र में 1000 योगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में ही सुभाष पार्क के नजदीक 1.62 करोड़ की लागत से योगशाला स्थापित की जा रही है। 

 

तैराकी एसोसिएशन अम्बाला के अध्यक्ष और सोसायटी टू सेव सोल एंड सॉयल के चेयरमैन राजिंद्र विज ने योग के इतिहास और इसके पौराणिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा, जिला आयुर्वैदिक अधिकारी डा. सतपाल सिंह, खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अरुण कांत, राजिंद्र विज, सोम चोपड़ा, सुरेंद्र तिवारी, अनिल दत्ता, अशोक शर्मा व नरेश भारद्वाज सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।