भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान-सम्मान: नायब

6/11/2016 4:25:48 PM

अंबाला शहर: खनन, भू-विज्ञान एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। राज्य मंत्री पंचायत भवन में जिला भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 

 
यह सम्मान समारोह उन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिन्हें सरकार और संगठन में नई जिम्मेदारी देकर पद सौंपे गए हैं। यह सम्मान समारोह डा. संजय शर्मा को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाने, बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश पाल न्हौनी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाने, नीता खेड़ा को वित्त आयोग का सदस्य, अरुण भान को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, हरीश शर्मा को टैलीफोन मंडल अंबाला का सदस्य बनाने पर आयोजित किया गया। 
 
इन सभी पदाधिकारियों का फूलमालाएं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीर चंद अग्रवाल, जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, चन्द्रगुप्त बंसल, रितेश गोयल, सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।