लिफ्ट देने के बहाने दिन-दिहाड़े 2 महिलाओं से की लूट

10/21/2016 11:14:59 AM

नारायणगढ़ (धर्मवीर): लिफ्ट का झांसा देकर 2 बुजुर्ग महिलाओं के साथ सोने की चूडियां व बालियों की दिन-दिहाड़े लूट हो गई। 

 

गांव बरसुमाजरा की संतोष देवी पत्नी मेहर व संतोष पत्नी धर्मपाल निवासी सरांवा ने पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह अपने घर जाने के लिए अम्बाला चौक पर खड़ी थी। एक कार आई जिसमें चालक युवक व 3 महिलाएं थी। 2 महिलाएं आगे व एक महिला पीछे बैठी हुई थी। महिला ने उनसे कहा कि हम सब साढौरा जा रहे हैं। आप हमारे साथ चलो, आगे छोड़ देंगे। संतोष उनके साथ बैठ गई और उन्होंने कोल्ड स्टोर के पास गाड़ी रोक कर कहा कि हम कहीं ओर जा रहे हैं। इस पर वह उतर गई और जब उसने आगे चलते हुए अपनी बालियां देखी तो गायब थी। 

 

इसी तरह उन लोगों ने चौक से एक दूसरी महिला जिसने गांव बरसुमाजरा जाना था, उसे भी झांसा देकर कार में बिठा लिया। उन महिलाओं ने उस बुजुर्ग महिला को कहा कि वह अपनी बाजू अगली सीट पर रखकर पकड़कर बैठ जाए, उसने सीट पकड़ ली, आधे रास्ते जाकर उसे भी उतार दिया। उसने उतरकर अपनी बाजू देखी तो उसकी सोने की चूडियां गायब थी। इस पर उन्होंने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दी।