हरियाणा पंचायत चुनाव: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, चुनाव कमिश्नर ने दी बधाई
punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2016 - 05:12 PM (IST)

फतेहाबाद/रोहतक: हरियाणा में आज पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ जो कि शाम चार बजे खत्म हुआ। हरियाणा में 63.4 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा जो लोग लाइनों में खड़े हैं वे वोटिंग कर सकते हैं। जबकि पंचकूला में 83.8 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि आज रात 8-9 बजे तक नतीजे आ जाएंगे। चुनाव संपन्न होने पर उन्होंने लोगों को बदाई भी दी।
फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद में 70% व टोहाना में 71.1% मतदान हुआ। फतेहाबाद में 95842 और टोहाना में 62677 लोगों ने मतदान किया। आपको बता दें कि फतेहाबाद में वोटर की संख्या 136908 और टोहाना में 88116 वोटर हैं।
सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में 64 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनीपत में 263931 कुल मतदाताओं में से 1 लाख 65 हज़ार, 517 लोगों ने अब तक वोट डाला। सोनीपत में शांतिप्रिय ढंग से मतदान हुआ। यहां कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक ब्लॉक में लगभग 67 प्रतिशत व सांपला ब्लॉक में लगभग 74 प्रतिशत मतदान हुआ।
कुरुक्षेत्र (मयंक सिंगला): ज़िला में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण रहे और अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिले मे कुल 64.40 प्रतिशत हुआ। जिसमे पिहोवा में 71.1 और थानेसर में 59.7 प्रतिशत मतदान हुआ।
यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): जानकारी के अनुसार 78.3% मतदान हुआ।
अंबाला (रोजी बहल): अंबाला बराड़ा में पंचायती चुनाव शातिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। अंबाला में 78.9 % तक मतदान हुआ। सरपंच पद तथा जिला परिषद के सदस्यों की सीटों के चुनाव में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग हुआ जबकि ब्लॉक समिति सदस्यों और पंचों के चुनाव बैलेट बॉक्स के माध्यम से करवाएं गए। पंच व सरपंच के पद का चुनाव परिणाम मतदान खत्म होने के तुरंत बाद घोषित कर दिया गया जबकि ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का परिणाम 28 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
हिसार (पवन राठी): हिसार के शाहपुर वोट डालने को लेकर हुए मामूली विवाद के अतिरिक्त वहा भी चुनाव संपन्न हुए। वहीं चुनाव को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला है। सभी ने अपने मत का उपयोग किया।
करनाल (मैनपाल कश्यप): पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की शुरुआत में इन्द्री ब्लॉक में आज सुबह मतदान सही समय पर शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इंद्री में 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ।