64वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की छोरियां फाइनल में भिड़ेंगी ओडिसा से

12/9/2018 12:13:54 PM

 

अम्बाला छावनी(जतिन्द्र): 64वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा फुटबाल अंडर-19 मुकाबलों में अम्बाला में सैमीफाइनल मुकाबले करवाए गए, जिनमें हरियाणा की टीम ने विजय प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई।

खेल अधिकारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर सैमीफाइनल मैच में केरला व मेघालय के बीच हुए मुकाबले में मेघालय ने केरला को 3-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में ओडिसा ने उत्तराखंड को 2-0 से विजय प्राप्त की। वहीं हरियाणा व झारखंड में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड को 3-0 से हराकर सैमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद खेले गए मैचों में ओडिसा ने मेघालय को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और हरियाणा ने मेघालय को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रविवार को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा, जिसमें उपायुक्त मुख्यातिथि होंगी।

Deepak Paul