हरियाणा के सैंकड़ों बच्चे लड़ेंगे कुपोषण की जंग

12/3/2018 9:10:08 AM

चंडीगढ़(अर्चना): कुपोषण की जंग में शुरू किए गए पायलट प्रोजैक्ट में हरियाणा को सफलता मिली है। हरियाणा के अम्बाला जिले के 2 ब्लॉक्स बराड़ा और नारायणगढ़ में कुपोषण का ग्राफ हल्का सा सरका है। बराड़ा में कुपोषित बच्चों की संख्या जहां पहले 0.15 प्रतिशत और नारायणगढ़ में 0.21 प्रतिशत थी अब बराड़ा में 0.11 प्रतिशत जबकि नारायणगढ़ में 0.19 प्रतिशत कुपोषित बच्चे रह गए हैं। 

अब हरियाणा के वूमैन एंड चाइल्ड डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट द्वारा अम्बाला के बाकी 5 ब्लॉक्स और करनाल के सातों ब्लॉक्स में भी कुपोषण ग्रस्त बच्चों को खाने के लिए फोर्टिफाइल आटा दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक साल के अंदर हरियाणा के सारे जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषण ग्रस्त बच्चों, गर्भवती और नवजात की मांओं के पोषण के लिए फोर्टिफाइल आटा देना शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में हरियाणा में कुपोषण से ग्रस्त 6295 बच्चे हैं। 

कुपोषण को दूर करने के लिए वूमैन एंड चाइल्ड डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट ने हरियाणा स्टेट को-ऑप्रेटिव सप्लाई एंड मार्कीटिंग फैडरेशन लिमिटेड (हैफेड) के साथ मिलकर फोॢटफाइड आटा, तेल और नमक के फार्मूले को अपना लिया है। विभाग ने कुपोषण को दूर करने के लिए अम्बाला और करनाल के जिलों का चयन किया है परंतु राज्य में कुपोषण ग्रस्त जिलों में सबसे ज्यादा कमजोर बच्चे मेवात में हैं। मेवात के बाद हिसार, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, पलवल, जींद, गुरुग्राम में 800 से लेकर 300 के करीब बच्चों को पोषण की जरूरत है।

कुपोषित बच्चों को खाने के लिए दिया जा रहा है यह
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन एंड मिनरल युक्त आहार खाने को दिया जा रहा है। उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा फोॢटफाइड आटा (पोषक पदार्थ युक्त), नमक, तेल से निर्मित पंजीरी, भरवा परांठा, आलू पूरी, खीर, दलिया, पुलाव, गुलगुले, मुरमुरे, मूंगफली मिक्सचर खाने को दिए जा रहे हैं। केंद्र में रजिस्टर्ड 6 महीने से लेकर 18 महीने तक के बच्चे, 18 महीने से लेकर 3 साल तक के बच्चे, 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चे, बच्चे को दूध पिलाने वाली मांओं से लेकर गर्भवती महिलाओं के अलावा कुपोषित बच्चों को खाने में कैलोरीज और प्रोटीन की मात्रा भिन्न दी जाती है। 

कुपोषण से ग्रस्त एक बच्चे को खाने के लिए दिन में 220 ग्राम पोषक पंजीरी में 25.21 ग्राम प्रोटीन, 929.65 किलो कैलोरी दी जाती है। एक बच्चे की पंजीरी पर 10.60 रुपए सरकार खर्च कर रही है। 6 महीने से लेकर 18 महीने तक के बच्चे को 16 ग्राम प्रोटीन, 18 महीने से लेकर 3 साल तक के बच्चे को खाने के लिए 26.76 से लेकर 19.3 ग्राम प्रोटीन, 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चे को खाने के लिए करीब 15 ग्राम प्रोटीन, गर्भवती को 28 ग्राम प्रोटीन, कुपोषित बच्चों को 26 ग्राम प्रोटीन खाने के लिए दिया जा रहा है।

पूरे हरियाणा के बच्चों का कुपोषण होगा दूर
कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ करने के उद्देश्य के साथ अम्बाला के बराड़ा और नारायणगढ़ ब्लॉक में प्रोजैक्ट शुरू किया गया था। प्रोजैक्ट में सफलता मिली है। प्रोजैक्ट शुरू करने से पहले बच्चों का वजन आंका गया था और प्रोजैक्ट पूरे होने पर देखा गया कि फोर्टिफाइल आटा खाने के बाद बच्चों का वजन बढ़ा है। कुपोषण का ग्राफ भी दोनों ब्लॉक्स में कम हुआ है। प्रोजैक्ट की सफलता को ध्यान में रखते हुए अब अम्बाला के बाकी ब्लॉक्स के साथ करनाल के सभी ब्लॉक्स में भी फोर्टिफाइल आटा खाने के लिए दिया जाएगा। एक साल के अंदर हरियाणा के सारे जिलों व ब्लॉक्स में फोर्टिफाइड आटा सप्लाई किया जाएगा। उम्मीद है कि हरियाणा के बच्चों का साल के अंदर कुपोषण दूर हो सकेगा।

ब्यौरा मिलने के बाद शुरू किए जाएंगे नए ब्लॉक व जिले...
अम्बाला के 2 ब्लॉक्स के बाद जिन ब्लॉक्स और जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों को फोर्टिफाइल आटा, तेल या नमक सप्लाई करना है उसके बाबत वूमैन एंड चाइल्ड डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट से ब्यौरा मांगा गया है। जब ब्यौरा मिल जाएगा उसके बाद देखा जाएगा कि कौन सी आटा मिलों से केंद्रों को आटा सप्लाई करना है। एक साल के अंदर समूचे हरियाणा के जिलों को फोर्टिफाइल आटा सप्लाई किया जाना है।

हरियाणा में कुपोषित बच्चों का यह है रिकार्ड
     जिला                    बच्चे            कुल बच्चे
1. मेवात- - - - - -807- - - - - -2,13,524
2. हिसार- - - - - -647- - - - - -1,27,949
3. फरीदाबाद- - - -417- - - - - -1,54,322
4. कुुरुक्षेत्र- - - - -402- - - - - -76,763
5. भिवानी- - - - -394- - - - - - 1,18,489
6. सिरसा- - - - --358- - - - - - -88885
7. फतेहाबाद- - - -336- - - - -- - 72396
8. पलवल- - - - -349- - - - - - -118733
9. जींद- - - - - -309- - - - --- - 116220
10. गुरुग्राम- - - --291- - - - - - -108703
11. कैथल- - - --288- - - - - - -95708
12. सोनीपत- - - --267- - - - - - 108916
13. यमुनानगर- - - 199- - - - - - 101001
14. झज्जर-- - - --191- - - - - - -67257
15. अम्बाला- - - --186- - - - - - -84185
16. करनाल- - - --172- - - - - - -108659
17. रोहतक- - - --148- - - - - - -82197
18. नारनौल- - - --118- - - - - - -69594
19. पंचकूला- - - - 110-- - - - - - 38047
20. रेवाड़ी- - - - - 77- - - -  - -71114
 

Rakhi Yadav