मनरेगा जांच में दोषियों को नहीं बख्शेंगे : विज

2/3/2016 12:16:26 PM

अंबाला (राेजी बहल): स्वास्थ्य मंत्री अनिल ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े और कई धड़ों में बंटी हुई है, लेकिन उसका विधानसभा प्रेम नहीं जा रहा है। वह विधानसभा की दीवारों को गले लगाना चाहती है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 21 जिलों में  मेगा आईज कैम्प लगाए जाएंगे। इनमें सब कुछ फ्री होगा। मनरेगा पर विज ने कहा कि विजिलेंस ने कार्रवाई पूरी की ली है, जो भी दोषी होगा किसी भी को नहीं बख्शा जाएगा।

अनिल विज ने आज विज ने आज विधान सभा की बैठक में जाते हुए पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले कुछ नहीं बताया जा सकता। उन्होंने बताया कि वे कर्मचारियों को पंजाब के सामान वेतन देने का मुद्दा वे उठाते रहे हैं,लेकिन अब सातवां वेतन आयोग आ गया है इसलिए उसका इंतज़ार करना पड़ेगा। उसके बाद ही कुछ हो पायेगा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज टुकड़े-टुकड़े होकर कई धडों बंट चुकी है, लेकिन फिर भी उनका विधानसभा का प्रेम नहीं जा रहा है इसलिए उसके सदस्य वहां जाकर दीवारों को गले लगा रहे हैं। मनरेगा घोटाले पर अनिल विज ने कहा कि उसमें कार्रवाई हो रही है कोई ठन्डे बस्ते में नहीं डाला गया। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।