चंडीगढ़ में इनैलो की बैठक आज

8/20/2018 10:23:55 AM

चंडीगढ़(बंसल): इनैलो ने 20 अगस्त को पार्टी कार्यकारिणी तथा विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। चंडीगढ़ के जाट भवन में होने वाली इस बैठक में सभी विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, हलका एवं शहर अध्यक्षों तथा विभिन्न सैल के संयोजकों को बुलाया गया है। 

पहले यह बैठक 17 अगस्त को होनी थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान तथा मानसून सत्र स्थगित हो जाने की वजह से बैठक टाल दी गई थी। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस बैठक में देवीलाल के सम्मान में राज्य स्तरीय जयंती समारोह का स्थान भी तय होगा। 


 


 


 

Rakhi Yadav