लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पहुंची अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन

12/17/2018 9:25:00 AM

अम्बाला(जतिन): लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का रविवार छावनी वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर प्रशासन और वायुसेना अधिकारियों ने स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के निर्देश पर एस.डी.एम. अम्बाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। 

इस मौके पर डी.एस.पी. अनिल कुमार तथा वायुसेना के अधिकारी उपस्थित रहे। सुमित्रा महाजन रविवार मोहाली से सड़क मार्ग से अम्बाला छावनी वायुसेना स्टेशन पहुंची थी। यहां से वे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुई। सड़क मार्ग से 7.40 बजे पर वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत और जलपान के उपरांत वे 7.55 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Rakhi Yadav