अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

11/20/2017 2:52:45 PM

साहा(चौटानी):बीती रात साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिल्क प्लांट के पास एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान उसकी जेब में पड़े आधार कार्ड से हुई। निर्मल (34 वर्ष) पुत्र स्वर्ण राम निवासी कल्याणा नजदीक शाहाबाद-शहजादपुर से साहा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह साहा-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिल्क प्लांट के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरी और उसमें आग लग गई। सड़क पर पड़े शव के ऊपर से गाड़ी निकलने के कारण मृतक का सिर पूरी तरह से कुचला गया। यदि मृतक के जेब से आधार कार्ड नहीं निकलता तो शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल हो जाता। पुलिस ने शव को अम्बाला सिविल अस्पताल में रखवा दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।