अब निरंकारी मिशन ने शुरू किया सफाई अभियान

2/13/2016 7:51:30 PM

अंबाला (राेजी बहल): स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के अन्तर्गत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन के द्वारा छावनी रेलवे स्टेेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्रीय संचालक गुरमीत सिंह की देख रेख में चलाया गया। इसमें अंबाला कैंट, अंबाला शहर, साहा, शाहजादपुर से निरकारी मिशन के 300 पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

इस अभियान में जहां सभी प्लेटफार्मों को साफ किया वहीं रेलवे परिसर को भी अच्छी तरह साफ किया गया। साथ ही यात्रियों को भी रेल में सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। अंबाला के संयोजक गुरमीत सिंह ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। निरकारी बाबा जी अपने विचारों में फरमाते हैं कि गंदगी बाहर की हो या मन की दोनों ही नुकसानदायक है। जहां हमने अपने क्षेत्र को साफ करना है वहीं अपने मन के अन्दर की बुराई को भी मिटाना है। 

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र नागी ने बताया कि रेल मन्त्री सुरेश प्रभु के विशेष अनुरोध पर निरंकारी मिशन ने 2 अक्तूबर 2015 से भारत के 46 बड़े रेलवे स्टेशनों को गोद लिया है। इन सभी स्टेशनों पर महीने के हर दूसरे शनिवार को यह अभियान एक साथ चलाया जाता है। इसमें अगला अभियान 12 मार्च दिन शनिवार को होगा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस 23 फरवरी को भी यह सफाई अभियान व पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा।