जनता अगले 5 साल के लिए लाइसैंस करेगी रिन्यू : सी.एम.

8/20/2019 10:37:33 AM

अम्बाला छावनीः बाबा जी की बल्ले-बल्ले, बाकी सारे थल्ले-थल्ले के आगौश से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कबाड़ी बाजार चौक गुरु नानक मार्ग पर जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. ने कहा कि हमारे कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनाव, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम तथा जींद के उपचुनाव सहित लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर जीत दिलवाकर अपना आशीर्वाद दिया। अब समय आ गया है अगले 5 सालों के लिए लाइसैंस रिन्यू करवाने का, इसलिए जनता भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक वोट देकर अबकी बार 75 पार करवाए। मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के अम्बाला पहुंचने पर जनता से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कटारिया, लोकसभा कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद करनाल संजय भाटिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक अशोक सुखीजा, कुलदीप शर्मा करनाल, प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण, अजय बवेजा, मंडल प्रधान जसबीर जस्सी, सोम चोपड़ा, मीडिया प्रभारी बलकेस वत्स, विजेंद्र चौहान, रामबाबू यादव, ओम सहगल के अलावा तीनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सैक्टर इंचार्ज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।सुषमा को याद कर खट्टर हुए भावुक खट्टर ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज अम्बाला की बेटी और बहन थी, जिन्होंने अम्बाला और प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया।

वह 1987 में विधायक बनी और उसके बाद मंत्री बनी तथा 1990 में राज्यसभा सदस्य बनीं। उस समय हुए उप-चुनाव में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सरकार के विरोध के बावजूद पहली बार विधायक बने।मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने भारी जोश एवं उत्साह के साथ सड़कों पर उतरकर स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास है। भाजपा देश का मान बढ़ाती है, भ्रष्टाचार दूर करती है, समान विकास, योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं तथा तबादलों की दुकानों पर रोक लगी है। पूर्व की सरकारों में मात्र लोगों को गुमराह करने के लिए घोषणाएं एवं वायदे किए और अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

Isha