Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

8/16/2019 11:59:51 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

18 से शुरू होगी सीएम मनोहर की जन आशीर्वाद यात्रा, किसानों ने किया विरोध का ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 18 अगस्त को कालका से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें वे 90 विधानसभाओं में जाकर जनता से वोट रूपी आशीर्वाद लेंगे। सीएम के इस यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता जहां पूरे जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं किसानों यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। किसानों का आरोप है कि सीएम...
 

हरियाणा की बेटी DCP गीतिका ने चीन में चमकाया नाम, इस गेम में जीता गोल्ड
हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत गीतिका जाखड़ ने हाल ही में चीन के चैगडू शहर में विश्व कुश्ती खेलों (पुलिस) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जो कि हरियाणा पुलिस के लिए काफी गौरवपूर्ण सम्मान है। प्रथम महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता गीतिका जाखड़ सन् 1999 लगातार खेलते हुए अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं, जिसमें से मुख्य...
 

हरियाणा में भूपेन्द्र हुड्डा करेंगे नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेसी नेताओं के बयान से हो रही पुष्टि!
18 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा महा परिवर्तन रैली करने जा रहे हैं। जिस तरह की भाषा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के नेता बोल रहे हैं, उससे यह तय हो गया है कि हुड्डा का कांग्रेस पार्टी मोह भंग हो गया है। आज रोहतक के कांग्रेस भवन में हुड्डा खेमे के नेता पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा व पूर्व विधायक सन्त कुमार ने ऐलान कर दिया कि कांग्रेस कार्यलय में शायद यह उनकी आखिरी...
 

हरियाणा के बेटे और बेटी दोनों ने चीन में चमकाया नाम, जीता गोल्ड मेडल
 वैसे तो हरियाणा खिलाडिय़ों की फैक्ट्री माना ही जाता है, यहां के हर गांव से कम से दस खिलाड़ी निकल ही आएंगे, चाहे वो किसी भी खेल के खिलाड़ी हों, लेकिन यहां एक ऐसा जिला भी है जो देश के लिए मिनी क्यूबा साबित होता है, ये जिला भिवानी है, जहां के खिलाडिय़ों में अधिकतर बॉक्सर या रेसलर ही होते हैं। ऐसे ही दो खिलाडिय़ों ने एक बार फिर देश-प्रदेश का नाम पूरे विश्व में...
 

अमित शाह ने थपथपाई सीएम मनोहर की पीठ, इस काम के लिए की तारीफ
जींद में शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के आयोजन में भाजपा ने एक आस्था रैली की, जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम मंत्री, नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रमुख रूप से शिरकत की। वहीं रैली में उमड़े जनसमूह को देख शाह ने काफी खुश हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
 

डीसीपी विक्रम आत्महत्या मामला: आरोपी एसएचओ की कोर्ट में हुई पेशी, मिली रिमांड
डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या केस में सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपी एसएचओ अब्दुल सईद को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे मामले से जुड़े हुए आरोपियों व अन्य सामान को बरामद करने के लिए 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है, हालांकि पुलिस ने पांच दिन की रिमांड की मांग की थी। पीड़ित परिवार की ओर से कोर्ट में एडवोकेट एलएन पाराशर ने अपना पक्ष रखा।
 

हरियाणा में गरजे अमित शाह, कहा- जो 70 सालों में नहीं हुआ व मोदी जी ने 75 दिनों में किया
हरियाणा के जिले जींद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह की आस्था रैली भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा, साथ ही लोगों से हरियाणा में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की अपील की। रैली में अमित ने कश्मीर से जुड़ी बातों को प्रमुखता रखा और राष्ट्रवाद पर भाषण दिया।
 

1700 से ज्यादा कर्मचारियों को मिला CM का तोहफा, 2 करोड़ 95 लाख रूपए का मिला चैक
 गुरूग्राम में सफाई कर्मचारियों को पहली बार सीएम तोहफा दिया गया। आजादी और रक्षाबंधन के दिन सीएम मनोहरलाल से गुरूग्राम के 1700 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को 2 करोड 95 लाख रूपये का चैक दिया गया वही कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने का की गुहार लगाई लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसा प्रोपोजल लाएंगे जिसमे आप लोगो के बीच का ही ठेकेदार होगा... 
 

देवर के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी महिला, अचानक बीच रास्ते में घटी ये घटना
गुरुग्राम के सोहना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला जो अपने देवर के साथ हरियाली तीज का मेला देखकर घर को लौट रही थी, तभी बीच रास्ते में उसके लिए काल बन कर आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी जिंदगी छीन ली। वहीं एक अन्य दुर्घटना में दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर मैकेनिक को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
 

रक्षाबंधन के दिन सगी बहनों से ठगी- सोने की चैन, अंगूठी, मोबाईल सबकुछ लुट गया
रक्षाबंधन के दिन दो सगी बहनों के साथ में ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी का शिकार हुई महिलाओं से उनका मोबाईल, सोने की चैन, अंगूठी और हजारों की नगदी सहित उनके कपड़े तक भी ठगों ने लूट लिए। वहीं जब महिलाओं को उनसे हुई ठगी का आभास हुआ, तब तक लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद पीड़िताओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Shivam