खाई में स्कूटर गिरने से दो किशोरों की मौत,एक घायल

12/15/2015 12:21:44 AM

पंचकूला,(उमंग श्योराण) : यहां मोरनी में पहाड़ से खाई में स्कूटर गिरने से हुई दो किशोरों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया।

मरने वालों में सूरजपुर का मनप्रीत (16) और तोषिफ (17) है। बताया जाता हे कि मोरनी जाते वक्त हुए तीनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बब्बल प्रीत सिंह घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। तीनों दोस्त एक ही स्कूटर पर सवार थे। स्कूटर खाई में केसे गिरा इसके कारणों की जांच की जा रही है।