विकास कार्यो की धीमी गति को लेकर अनिल विज ने दिए सख्त निर्देश

4/19/2016 12:29:04 PM

अंबाला( रोजी बहल): अनिल विज के हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही अम्बाला के विकास कार्यो में काफी तेज़ी आई है। छावनी की हर सड़क पर विकास कार्य चल रहे है। लेकिन इतनी धीमी गति से कार्य चल रहा है कि आम आदमी को भारी परेशानी झेलनी पड़। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कई बार अधिकारियों को निर्देश भी दे चुके है। अब अनिल विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए है कि विकास कार्यो में तेज़ी लाए और साथ ही उपायुक्त को भी निर्देश दिए है कि एक टेक्निकल कमेटी बनाए और चल रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता की जांच करें। 

 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला नगर निगम में जितने भी कार्य चल रहें हैं उसकी एक टेक्निकल कमेटी बनाकर सारे विकास कार्यो की जांच की जाए और उसमे ये चेक किया जाए की काम ठीक चल रहे है या नहीं और अगर कोई कोताही बरती जा रही है, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाए और अगर क्रिमनल एक्ट बनता हो तो वो भी किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि अम्बाला-साहा सिक्स लेन पर भी डी.पी.आर के टेंडर भी अप्रूव हो चुकें हैं और जल्दी ही उस पर भी काम शुरू हो जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री अनिल विज विकास कार्य करने वाले मंत्री है हालांकि हरियाणा में सबसे ज्यादा विकास अम्बाला में ही हो रहा है लेकिन ये भी सच्चाई है कि सबसे धीमी गति से अम्बाला में ही विकास कार्य चल रहे है इसके लिए विज ने समय-समय पर अधिकारियों की खिंचाई रहे है और सी.एम को चिट्टी भी लिख चुके है जिसका असर इतना होता है कि काम में तेज़ी शुरू हो गया है।