नकली जज विनोद डोगरा स्पेशल क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2015 - 06:25 PM (IST)

अंबाला (कमल मिड्ढा) : फर्जी दस्तावेज बना लोगों को चकमा दे ठगने वाले नकली जज विनोद डोगरा को स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने जयपुर से गिरफ्तार कर ही लिया। इस पर महेश नगर की एक युवती से दूसरी शादी रचाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। वह पहले से पंजाब की एक महिला से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इस समय यह क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जॉब स्कैम का आरोपी नकली जज विनोद डोगरा अंबाला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया है। विनोद डोगरा नकली जज बनकर या खुद को जज का करीबी बता कर नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। कहा जाता है कि विनोद फर्जी दस्तावेज बनाने में काफी माहिर है। विनोद डोगरा कभी भी पुलिस के हत्थे न चढ़ता यदि अंबाला की एक लड़की उसकी पोल न खोलती। दरअसल, इस नकली जज के खिलाफ महेश नगर की एक युवती ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी। आरोप था कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक मोबाइल शॉप पर पंचकूला के विनोद डोगरा से हुई। डोगरा ने युवती को बताया कि वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट (अब डिसमिस) के पद पर कार्यरत है और कई लोगों को जॉब लगवा चुका है। चूंकि उस समय वह भी चंडीगढ़ के एक होटल में जॉब कर रही थी और किसी अच्छी नौकरी की तलाश में थी, इसलिए विनोद के झांसे में गई। इसके बाद उनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया और फिर जनवरी 2015 को दोनों ने शादी कर ली। धोखे से दूसरी शादी रचाकर शारीरिक संबंध बनाने जज की सेलेक्शन के नकली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में विनोद कुमार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रान्च को जानकारी मिली थी कि लोगों को फर्जी जज बनकर ठगने वाला विनोद डोगरा जयपुर में शरण लिए हैं जिस पर क्राइम ब्रांच ने अपनी कार्रवाई शुरू की और काफी मेहनत से इसे काबू कर लिया। 
महेशनगर पुलिस ने विनोद के खिलाफ बिना तलाक दूसरी शादी रचाने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने,जज के जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस रजिस्टर्ड किया था। बाद में इस मामले की जांच स्पेशल क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी नकली जज विनोद को जयपुर से गिरफ्तार किया है जिसे जांच टीम ने पूछताछ के लिए कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से नकली दस्तावेज बरामद किए जाने हैं। जब नवविवाहिता को अपने धोखेबाज पति की करतूत का पता चला तो वह उसे बीच मझधार में ही छोड़कर फरार होना चाहता था। इसके लिए विनोद ने बड़ी चतुराई से सारा जाल बुना। 
 उसने अपनी दूसरी पत्नी से कहा कि उसकी रेवाड़ी में जज की सेलेक्शन हो गई है और उसे ट्रेनिंग के लिए बंगलौर जाना है। मगर विनोद यह बात क्यों और किसलिए कह रहा है। यह बात वह अच्छी तरह से जानती थी। लिहाजा उसी समय उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ में आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब चंडीगढ़ पुलिस फर्जी जज विनोद को अंबाला कोर्ट से प्रॉडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ।
विनोद डोगरा पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, नीली बत्ती रखने सहित कई तरह के आरोप हैं, लेकिन अब विनोद अंबाला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया है।  क्राइम ब्रांच सोमवार को इसे अंबाला कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले को लेकर गंभीर आरोपों में फंसे विनोद डोगरा पर आरोप गंभीर है। इस पर जब विनोद डोगरा से उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने हर सवाल का जवाब यही दिया कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। 
क्राइम ब्रांच को युवती द्वारा दी शिकायत के अनुसार विनोद पहले से शादीशुदा है। यह बात युवती को विनोद ने कभी नहीं बताई। पता भी तब चला, जब विनोद युवती से कटने लगा। छानबीन में पता चला कि विनोद की जालंधर में शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। यही नहीं उसका पहली पत्नी के साथ तलाक भी नहीं हुआ। युवती के बार-बार पूछने पर विनोद ने यह बात उससे छिपाकर रखी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static