एम्बुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, नन्ही परी को दिया जन्म

1/31/2016 7:54:49 PM

अंबाला (रोजी बहल): भगवान ने इस दुनिया में जन्म और मृत्यु का स्थान पहले से ही निश्चित किया, जिसका जन्म जहां जैसे होना है वैसे ही होगा इसी तरह का एक मामला कैंट के नागरिक अस्पताल में देखने को मिला जहां पर एक महिला ने एक स्वास्थ्य लड़की को एम्बुलेंस में जन्म दिया। 

 
बब्याल की रहने वाली ज्योति नामक एक महिला को गर्भास्था में एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही महिला को एम्बुलेंस में दर्द शुरू हो गया, जिस कारण अस्पताल के स्टाफ ने एम्बुलेंस में ही महिला की डिलीवरी करवा दी। महिला ने एक स्वास्थ्य बच्ची को जन्म दिया। ज्योति की सास ने बताया कि अब दोनों ठीक है।