BJP की पोल खोलने के लिए फील्ड में उतरेगी महिला कांग्रेस

7/12/2017 4:19:10 PM

चंडीगढ़:हरियाणा महिला कांग्रेस भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ फील्ड में उतरने जा रही है। इसका फैसला पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई महिला को-आर्डिनेटिड की बैठक में लिया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि सभी जिलों व ब्लॉक में को-आने टडिर जाकर लोगों को सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे। आल इंडिया सोशल मीडिया महिला सैल की इंचार्ज चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में महिला कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और समानता की लड़ाई शुरू करेगी।

सुमित्रा और चित्रा के अनुसार इसके लिए उक्त मुद्दे पर हर जिले में महिला कांग्रेस बुद्धिजीवियों, प्रोफैशनल्स, शिक्षाविदों व अधिवक्ताओं की संगोष्ठïी करवाएगी। सरवारा ने कहा कि महिला सुरक्षा, किसान आत्महत्या, जी.एस.टी. से बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस बहुत जल्द हर खंड स्तर पर प्रदर्शनों का दौर भी शुरू करने वाली है। उनके अनुसार इसके अतिरिक्त कांग्रेस की गतिविधियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया सैल भी एक्टिव किया जा रहा है।

गुटबाजी का हिस्सा नहीं बनेगी महिला कांग्रेस
सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी कांग्रेसी दिग्गजों के उन आंदोलनों को समर्थन देगी जो भाजपा विरोधी और हरियाणा की जनता के हित में होंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सोशल मीडिया विंग की चेयरपर्सन चित्रा सरवारा और प्रदेश महासचिव रंजीता मेहता ने कहा कि महिला कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी व फूट नहीं है और वैसे तो कांग्रेस में भी कोई खेमेबाजी नहीं है। लेकिन फिर भी कांग्रेसी दिग्गज अपने-अपने अंदाज में हरियाणा के हर वर्ग की आवाज अलग-अलग मंच से उठा रहे हैं।