2 बच्चों को छोड़कर महिला लापता

7/13/2018 8:21:19 AM

भिवानी(पंकेस): गांव खरक खुर्द निवासी राजकुमार के साथ भी अजीब कहानी हो गई। उसकी पत्नी प्रीति पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात मोबाइल नम्बर पर बात करती थी। अब उसकी पत्नी अपने 2 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर लापता हो गई। यह घटना 2 जुलाई की रात की है। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में राजकुमार ने बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के गांव बराह जिला रायबरेली निवासी प्रीति के साथ हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने 2 बच्चों 3 साल की बेटी आरुषी और डेढ़ साल के बेटे चिराग को जन्म दिया।

Rakhi Yadav