3200 प्रवासी बिहार के लिए हुए रवाना, पानी की बोटल व खाना दे कर किया विदा

5/25/2020 4:24:41 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी से आज 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इन ट्रेनों में 3200 श्रमिक आज हरियाणा से अपने प्रदेश बिहार के लिए रवाना हुए। सभी श्रमिकों के हाथों को सेनेटाइज करके उन्हें ट्रेन में बैठाया गया तथा साथ ही पानी की बोटलें भी उन्हें दी गई। बताया जा रहा है कि 1600 श्रमिकों को एक ट्रेन में बिठा कर आज श्रमिक स्पेशल ट्रेन को भिवानी से भेजा गया। ये वे श्रमिक थे जो लॉकडाउन में हरियाणा में फंस गए थे। इनके लिए आज व्यवस्था करके इन्हें यहां से भेजा गया।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 2 ट्रेनें यहां से भेजी जा रही है। जिसमें एक में 16 सो श्रमिक बिहार भेजे जा रहे है। कुल 32सो श्रमिक आज यहां से रवाना किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इनमें भिवानी, हिसार, दादरी, फतेहाबाद, नारनौल से श्रमिकों को भेजा जा रहा है। 

Edited By

Manisha rana