जटरोफा के बीज निगलने से 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 19 PGI रैफर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 12:03 PM (IST)

चरखी दादरी (भूपेंद्र):कस्बा बौंदकलां में भूलवश जटरोफा के बीज निगलने से 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। गम्भीर हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने 19 बच्चों को पी.जी.आई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी अनुसार कस्बा बौंदकलां के राजकीय स्कूल के अध्यापिक शैक्षणिक भ्रमण के तहत बच्चों को कस्बे में स्थित टैलीफोन एक्सचेंज में लेकर गए थे। यहां अध्यापकों के नेतृत्व में एक्सचेंज कर्मचारियों ने बच्चों को आई.टी. के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने एक्सचेंज परिसर में उगे जटरोफा पौधे के बीज भूलवश निगल लिए जिससे कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

करीब 35 बालकों को सिरदर्द व उल्टियां होने लगीं। छात्रों की तबीयत खराब होते देख अध्यापकों ने पी.एच.सी. में भर्ती करवाया। जानकारी मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। 19 बच्चों को रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया है जबकि अन्य बौंद पी.एच.सी. में उपचाराधीन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static