50 साल की महिला से दुष्कर्म का प्रयास

1/10/2019 12:52:59 PM

भिवानी(ब्यूरो): गांव चैहड़ खुर्द में एक युवक ने गांव की 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। इसके अलावा आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बारे में चैहड़ खुर्द की एक महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे वह किसी काम के चलते घर से निकली थी।

उसी दौरान गांव के अनूप नामक युवक ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख युवक ने उसकी पिटाई करते हुए इस बारे में कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाने में कर दी। 

Deepak Paul