6 युवकों ने किया व्यक्ति पर हमला, सोशल मीडिया पर घटना वायरल

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 10:38 AM (IST)

भिवानी (ब्यूरो): शहर के ढाणी रेल क्रॉसिंग के समीप करीब आधा दर्जन युवकों ने व्यक्ति पर लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति को गंभीर चोटें लगीं। नाजुक हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया।  इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। रविवार को डी.एस.पी. रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कालोनी निवासी करीब 45 वर्षीय प्रवीन स्वास्थ्य विभाग में बतौर एम.पी.एच.डब्ल्यू. कार्यरत है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह किसी कार्य से ढाणी रेल फाटक के समीप गया था। इस दौरान एक कैम्पर वाहन में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने उस पर लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

इस हमले में प्रवीन बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए  प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रक्फर कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि प्रवीन बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से ढाणी फाटक की तरफ आया था। जिस पर वह ढाणी फाटक से दिल्ली रोड की तरफ पैदल ही ट्यूब लेने के लिए आया था। यहां से वापस जाते समय उक्त युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static