भारत को विकसित देशों के बराबर बनाने के लिए सवा 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे : धनखड़

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2015 - 04:11 PM (IST)

बहल (पोपली): कृषि, सिंचाई एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत को विश्व के विकसित देशों के बराबर स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सवा 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि वर्ष 2019 तक स्वच्छता पर खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रोजैक्ट के तौर पर प्रदेश की 1000 ग्राम पंचायतों में तरल, बायो तथा सॉलिड कचरा प्लांट बनाने पर कार्य शुरू किया जा रहा है। कृषि मंत्री धनखड़ गत रविवार को यहां 24 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले पायलट ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत नई धर्मशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट से 15 किलोवाट बिजली पैदा होती है जो बहल के बी.डी.पी.ओ. कार्यालय को आपूर्ति की जा रही है। प्लांट से कंपोस्ट खाद भी तैयार हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static