भिवानी सड़क हादसा, एक की मौत और 15 घायल

5/13/2019 2:07:25 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): आज सबह तेज रफ्तार से आ रही हरियाणा रोड़वेज बस अचानक से अनियंत्रित होकर  पलट गई। हादसा गांव निमडी वाली के पास मोड़ पर बस न संभाल पाने के कारण हुआ। इस दौरान हरियाणा रोडवेज कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई और करीब 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मृतक जशवंत का शव भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया।

बता दें कि बस में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री थे। जिनको चौटे आई। मामले में जाँच अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है ,इस हादसे में पुलिस कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि बस हादसे में एक हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका नाम जशवंत है जिसकी उम्र 55 वर्ष है। बताया कि इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हैं।

kamal