10वीं के छात्र को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

8/31/2016 7:50:18 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी के दादरी में बुधवार को लोहारू रोड पर स्कूल बस का इंतजार कर रहे भिवानी डी.पी.एस. स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली छात्र की छाती व हाथ में लगी। घायल छात्र को तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पी.जी.आई. रेफर कर दिया है। छात्र नेता कमल सिंह ने गोलीकांड की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिसपे कोई लगाम नहीं है। आए दिन वारदाते बढ़ रही है। घटना के बाद छात्र संगठनों में इस बात का रोष है।