किसान विरोधी है भाजपा सरकार: किरण

4/21/2017 3:23:24 PM

चंडीगढ़ (पांडेय):हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भीषण गर्मी के दौरान मंडियों में गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और प्रदेश सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बने शैड में या तो पंखों का प्रबंध नहीं है और जहां है वहां अधिकतर पंखे बंद पड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में खरीद एजैंसियों का काम बेहद ढीला है। गेहूं की खरीद के बाद उसे उठाया नहीं जा रहा है। दर्जनों मंडियों में बारदाने की भारी कमी है। किरण ने कहा कि मुख्यमंत्री भले ही चंडीगढ़ में बैठकर मंत्रियों की अनाज मंडियों में दौरा करने की ड्यूटियां लगाई हैं लेकिन बेहतर होगा अगर मुख्यमंत्री किसानों की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए अनाज मंडियों में तैनात अधिकारियों व मंत्रियों की जवाबदेही तय करें, क्योंकि अधिकारियों द्वारा किसान विरोधी रिपोर्ट देकर सरकार को गुमराह किया जा रहा है।