युवक ने महिला से छीने 80 हजार

9/28/2016 3:30:34 PM

चरखी दादरी (राजेश): दादरी बस स्टैंड पर महिला से 80 हजार रुपए छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजबाला नाम की महिला महेन्द्रगढ़ में मालियावास के किसी जानकार से 80 हजार रुपए लेकर आई थी। महिला दयानंद कालोनी दादरी की रहने वाली है। 

जब वह बस से दादरी आ रही थी तो बस में किसी युवक ने उसका पीछा किया। जब महिला दादरी बस स्टैंड पर रुकी तो युवक महिला से बैग छीनकर फरार हो गया। महिला ने साहस दिखाकर युवक का पीछा किया परंतु वह गिर गई। महिला ने सूचना पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।