महिला सुरक्षा के लिए सी.एम. की घोषणाओं को तंवर ने सराहा

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 05:49 PM (IST)

भिवानी(पंकेस): भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता तंवर ने पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा महिला सुरक्षा के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। उनके निवास पर पहुंची महिला कार्यकत्र्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कल पंचकूला में आयोजित महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित एक और सुधार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए 10 ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं, 

जिनमें बलात्कार या छेड़छाड़ के आरोपी की सभी सुविधाएं निलम्बित करना, बलात्कार पीड़िता को निजी वकील की सुविधा प्रदान करना, रेप केस की एक महीने व  इव टीजिंग मामलों की 15 दिन में जांच, 6 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलना, महिला गवाह को अगली डेट न देना, दिन में विशेष पैट्रोङ्क्षलग, कन्या स्कूलों में वुमैन सैल्फ डिफैंस इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति करना, छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना, रात्रि में गश्त, यौन और लैंगिक ङ्क्षहसा रोकने के लिए कार्य योजना बनाना शामिल है। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए उठाए इन कदमों का स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static