विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

1/6/2018 1:41:31 PM

भिवानी(ब्यूरो):उमरावत निवासी एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों से ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोटमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  सांवड़ निवासी सीताराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी उमरावत में की थी। शादी के दौरान उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष की दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।