देवर ने किया दुष्कर्म

7/12/2018 12:17:55 PM

भिवानी(पंकेस): शहर के तोशाम बाईपास निवासी एक युवती के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म कर दिया। यह घटना 27 मार्च को सोनीपत के गांव मिर्जापुर खेड़ी की है लेकिन पीड़िता ने इसकी शिकायत मंगलवार को महिला थाने में दी है। पुलिस ने आरोपी युवक अमित ऊर्फ बूरा के खिलाफ जीरो एफ.आई.आर. काट उसे सोनीपत जिले में भेजा है। 

इस बारे में युवती ने बताया कि उसकी शादी मिर्जापुर खेड़ी गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वह अपनी ससुराल में थी। उस रात परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे तो उसका देवर अमित वहीं था। पीड़िता ने बताया कि रात 9 बजे उसके देवर ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

 इस दौरान उसके देवर ने इस बारे में कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसलिए वह इतने दिन तक चुप रही। मामले की जांच अधिकारी एस.आई. सुशीला देवी ने बताया कि यह मामला सोनीपत जिले का है। इसलिए यहां की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफ.आई.आर. काट उसे सोनीपत जिले में भेजा है। 

Deepak Paul