सरकार की भाषा बोल रहे हैं दिग्विजय चौटाला: प्रवीण आत्रेय

12/6/2018 10:03:45 AM

चंडीगढ़ (बंसल): एस.वाई.एल. मुद्दे पर दिग्विजय सिंह चौटाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि दिग्विजय भाजपा सरकार की भाषा बोल रहे हैं जिससे स्पष्ट है कि एस.वाई.एल. मुद्दे पर उनकी सोच भाजपा की तरह ही नहर निर्माण को लटकाने की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश सरकार व भाजपा नेता भी मामला कोर्ट में होने की दुहाई देकर नहर के निर्माण को लटकाना चाहते हैं,

उसी सोच का अनुसरण कर दिग्विजय भी कोर्ट जाने की बात कर सरकार की मदद करने की मंशा रखते हैं। आत्रेय ने यह भी कहा कि जब 2 साल पहले सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के हक में आ चुका है तो दिग्विजय किस मुद्दे को लेकर कोर्ट में जाना चाहते हैं। 

Deepak Paul