अारोपी पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

1/12/2018 3:15:46 PM

भिवानी(ब्यूरो):गांव बलियाली निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पानीपत के बापोली निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे। अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर उसके साथ बार-बार मार-पिटाई की जाने लगी।