प्रदेश का किसान व नौजवान जजपा के साथ : दुष्यंत

12/15/2018 8:46:57 AM

बाढड़ा(पंकेस): सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश ही नहीं अपितु देश भर में देवीलाल के लाखों अनुयायी हैं जिनका आशीर्वाद हमारे द्वारा गठित नए दल के साथ है। इनैलो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका सहित हमारे जितने भी कार्यकर्ताओं को बिना गलती रातों-रात बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला करने वाले लोग अब इनैलो में केवल मुठ्ठीभर बचेंगे। नया संगठन नई विचारधारा से गांव-गांव तक पहुंच चुका है। यह बात उन्होंने कस्बे में इनैलो हलकाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री व युवा नेता राजेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि 9 दिसम्बर की जींद रैली के बाद आए दिन देवीलाल के सच्चे अनुयायी उनके साथ आ रहे हैं।

पूर्व सी.एम. ओमप्रकाश चौटाला के अति विश्वासपात्र हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य व इनैलो बाढड़ा इकाई के 5वीं बार अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह शास्त्री ने आज देर सायं सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला की मौजूदगी में नवगठित जननायक जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। महेंद्र शास्त्री वीरवार दोपहर तक इनैलो की 18 को हलके में आने वाली जनाधिकार यात्रा के लिए लोगों से समर्थन मांगते रहे वहीं देर रात्रि उनके आवास पर पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के आशीर्वाद मांगने पर उनके खेमे में शामिल हो गए।

Rakhi Yadav