HSEB‬: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, आधा हरियाणा फेल (Watch Pics)

5/23/2016 11:24:26 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने अपना 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 3 लाख 17 हजार 507 में से एक लाख 55 हजार 191 परीक्षार्थी पास हुए हैं।  

 

मिली जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा परिणाम में आधा हरियाणा फेल हो गया। नीजि स्कूलों के बच्चों का पास प्रतिशत 50.99 फिसदी रहा जबकि सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 48.88 फिसदी रहा है। 

 

शिक्षा बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि इस बार 10वीं की परीक्षा में 45.71 फिसदी छात्रों के मुकाबले 52.62 फिसदी छात्राएं पास हुए हैं। उन्होने बताया कि शहरी बच्चों का पास प्रतिशत 45.30 प्रतिशत रहा है, जबकि ग्रामीण बच्चों ने शहरी बच्चों को पछाड़ते हुए 50.38 फिसदी पास हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस बार जिला स्तर पर सोनीपत जिला के बच्चों की पास प्रतिशत सबसे ज्यादा है और फरीदाबाद के बच्चों की पास प्रतिशत पूरे प्रदेश में सबसे कम है। उन्होने बताया कि टोप टेन बच्चों की लिस्ट 7 से 10 दिनों बाद घोषित की जाएगी।
 

जानिए पूरे हरियाणा का Result
अम्बाला- 40.57, भिवानी-54.07, फरीदाबाद-34.47, फतेहाबाद-45.57, गुड़गांव-51.71, हिसार-49.34, झज्जर-61.63, जींद-47.63, करनाल-37.68, कैथल-44.21, कुरुक्षेत्र-42.70, महेंद्रगढ़-43.79, पंचकूला-39.33, पानीपत-45.05, रेवाड़ी-54.62, रोहतक-55.05, सिरसा-47.16, सोनीपत-69.84, यमुनानगर-37.49,मेवात-49.33, पलवल-50.73