घर से निकले चौकीदार का खून से लथपथ मिला शव

9/2/2017 1:18:00 PM

भिवानी(अशोक कुमार): भिवानी के गांव खरक में आज एक चौकीदार की ईटें मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे एक दुकान के बाहर शेर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बारे में शेरसिंह के घरवालों को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। 

शेरसिंह के पुत्र राजेश व गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि शेर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह चौकीदार का काम करता था। कल शाम को चौकीदारी के लिए घर से निकला था। आज सुबह ग्रामीणों ने उन्हें हत्या की सूचना दी। शेर सिंह की हत्या ईंटे मार मार कर की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

वहीं मामले की सूचना पर खरक कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई राधेश्याम का कहना हेै कि पुलिस मामले की गहनता केस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।