रियो पैरा ओलंपिक खेलों का सरकार करवाए सीधा प्रसारण: लोहिया

9/10/2016 3:04:07 PM

भिवानी (अशोक कुमार): प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है। उन्हें सिर्फ हौंसला देने की आवश्यकता होती है। भिवानी में 7 सितंबर से 19 सितंबर तक रियो में पैरा ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसके तहत अशक्त खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखकर दूसरे अशक्त लोगों को भी हौंसला मिल सके।

 

जानकारी के अनुसार भिवानी में फिजीकली चैलेंजड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पी.सी.सी.ए.आई.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने देश की सरकार से मांग की है कि रियो ओलम्पिक खेलों की तरह रियो पैरा ओलम्पिक खेलों का भी सरकार सीधा प्रसारण दिखाने का इंतजाम करे ताकि अशक्त खिलाड़ियों का जज्बा और प्रतिभा देश के लोग देख सके और देश में अशक्त अन्य खिलाड़ियों को अधिक बल मिल सके। 

 

उनका कहना है कि सीधा प्रसारण से देश के लोग अशक्त खिलाड़ियों के खेल को देख पाएंगे कि किस प्रकार अशक्त खिलाड़ी साधारण खिलाड़ियों की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाते हैं। 

 

लोहिया ने कहा कि अशक्तों को देश -विदेशों में खिलाने वाली हमारी संस्था फिजीकली चैलेंजड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पी.सी.सी.ए.आई.) केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि सरकार 7 सितंबर से 19 सितंबर तक रियो में पैरा ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है, उनका सीधा प्रसारण करवाए। उन्होंने कहा कि रियो में भारत के 19 खिलाडी खेलने गए हैं। जिनमें हरियाणा के 10 खिलाड़ी भी रियो में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वहीं संस्था के प्रवक्ता अशोक भारद्वाज व महासचिव रवि चौहान ने भी सरकार से अपील की है कि पैरा ओलंपिक खेलों का देश में सीधा प्रसारण हो।