रियो में पदक जीतने के बाद मालामाल हुई साक्षी, सलमान भी देंगे इनाम

8/18/2016 1:13:08 PM

चंडीगढ़: भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक अब मालामाल हो जाएगी। हरियाणा सरकार ने साक्षी को 2.5 करोड़ रुपए इनाम स्वरुप देगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार उन्हें जमीन अौर सरकारी नौकरी भी देगी। साक्षी को रेलवे की तरफ से भी 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

रेलवे ने गोल्ड मेडल जीतने वाले को खिलाड़ी को 1 करोड़, सिल्वर के लिए 75 लाख अौर ब्रॉन्ज पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए इनाम स्वरुप देने की घोषणा की थी। इसके अतिरिक्त कई जे.एस.डब्ल्यू की अोर से उन्हें 15 लाख अौर अोलंपिक एसोशिएशन की अोर से 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। सलमान खान की अोर से भी महिला पहलवान को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। साक्षी ने रेपशाज राउंड में किर्गिस्तान की पहलवान एसनु तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर कांस्य पदक जीत कर देश अौर प्रदेश का नाम रोशन किया है

 

भारत को पदक दिलाने वाली साक्षी ने जीत के पश्चात कहा कि यह उनकी 12 वर्षों की कड़ी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या सफल हुई है। साक्षी ने कहा कि जब वह क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गई थी तो उनके कोच ने उसे समझाया अौर उसकी हिम्मत भी बढ़ाई थी अौर कहा था कि जीतने की उम्मीद अभी बाकि है। साक्षी ने कहा कि खेल के दैरान उसके दिमाग में था कि पदक जीतना ही है। उसने कहा यदि वह थोड़ा अोर ध्यान से खेलती तो रुसी पहलवान को हरा सकती थी। भारतीय पहलवान को क्वार्टर फाइनल में रुस की पहलवान वेलेरियो कोबोलोवा ने हराया था।