तस्वीरों में देखें, मिसिंग प्लेन में थी हरियाणा की ये बेटी, सदमे में परिवार

7/24/2016 11:53:03 AM

भिवानी: इंडियन एयरफोर्स के लापता हुए विमान एएन-32 एरोप्लेन को लगभग 31 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जिसमें ह​रियाणा की होनहार बेटी वाइस फ्लाइंग लेफ्टिनेंट दीपिका भी हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए विमान का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिसके चलते दीपिका के परिजनों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। 

 

पिता दिलीप सिंह श्योराण बताते हैं कि नवंबर 2015 में उसकी शादी गांव घुसकानी के कुलदीप दलाल से हुई थी। एक महीना पहले ही दीपिका ट्रांसफर होकर नासिक से पोर्ट ब्लेयर गई थी। दीपिका के पति कुलदीप दलाल पोर्ट ब्लेयर में नेवल कमांडेंट हैं। दीपिका की ट्रांसफर के बाद दोनों पति-पत्नी छुट्टी मनाकर 16 जुलाई को ही लौटे थे।

 

दीपिका की मां प्रेमलता का एेसी खबर सुनकर रो-रो कर बुराहाल है। प्रेमलता का कहना है कि गुरुवार को ही दीपिका से उनकी फोन पर बात हुई थी। वह पोर्ट ब्लेयर ट्रांसफर हो जाने से बहुत खुद थी। उसने कहा कि वह पोर्ट ब्लेयर पहुंच कर बात करेगी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। रो-रो कर दीपिका की मां बस बेटी के लौटने का इंतजार कर रही है। 

 

बचपन से ही देखा था उड़ान का सपना
भिवानी के जनस्वास्थ्य विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत दिलीप सिंह श्योराण के परिवार में 14 दिसंबर 1989 को दीपिका का जन्म हुआ था। बचपन से ही आसमान की दुनिया में घूमने का सपना देखने वाली दीपिका साल 2012 में इंडियन एयरफोर्स में भर्ती हुई। दीपिका की एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है।