हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

7/27/2019 10:44:03 AM

भिवानी (वजीर): हरियाणा गर्व.पी.डल्ब्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला प्रधान लीलाराम कौशिक की अगुवाई में लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को कर्मचारी विरोध सरकार बताया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार योगेश कुमार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

प्रदर्शन को प्रदेश संगठन सचिव कर्णसिंह लाम्बा, प्रदेश प्रचार सचिव पुरुषोत्तम कौशिक व जयपाल, जिला कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिवाड़ा, ब्रांच प्रधान रणबीर पूनिया, मीरसिंह बामला, दलबीर श्योराण, हरकेश, सुरेश कुमार कौशिक, रोहताश फौजी, सतबीर गोस्वामी, प्रेमसिंह जांगड़ा, राजबीर, सूबेसिंह व कुलदीप ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव श्रीभगवान अहलावत, प्रदेश उपप्रधान सज्जन शर्मा व जिला प्रधान लीलाराम कौशिक ने संयुक्त रूप से बताया कि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया तो आगामी रणनीति के तहत केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर जिले में कार्यरत एक-एक कर्मचारी अगली पंक्ति में भाग लेगा जिसमें 20 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री के निवास स्थान का घेराव किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में जिले से कर्मचारी भाग लेंगे। 

Edited By

Naveen Dalal