हरियाणा मुक्त विद्यालय की पूरक परीक्षा का आयोजन 5 सितम्बर से

8/4/2018 10:39:03 AM

भिवानी(पंकेस): महरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव धीरेंद्र खडग़टा ने जारी पै्रस वक्तव्य में बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी (सी.टी.पी./एस.टी.सी./आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) सितम्बर-2018 की परीक्षाएं 05 सितम्बर (बुधवार) से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का तिथि-पत्र बोर्ड की वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस सम्बंध में और जानकारी देेते हुए बोर्ड सचिव ने बताया कि सैकेंडरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 06 सितम्बर, 2018 से आरंभ होकर 15 सितम्बर, 2018 तक चलेंगी तथा सीनियर सैकेंडरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 05 सितम्बर, 2018 से आरम्भ होकर 20 सितम्बर, 2018 तक चलेंगी।

खडग़टा ने परीक्षा के समय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा देने वाले परीक्षाॢथयों के लिए सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं दोपहर 02.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सैकेंडरी की गणित विषय की परीक्षा 06 सितम्बर को, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा 08 सितम्बर को, संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/गृह विज्ञान/शारीरिक शिक्षा/कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा 10 सितम्बर को, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 11 सितम्बर को, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 13 सितम्बर को तथा हिन्दी विषय की परीक्षा 15 सितम्बर को संचालित होगी। सीनियर सैकेंडरी की अंग्रेजी (कोर)/अंग्रेजी (ऐच्छिक) विषय की परीक्षा 05 सितम्बर को, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 06 सितम्बर को।

भूगोल/लेखांकन विषय की परीक्षा 07 सितम्बर को, लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 08 सितम्बर को, ङ्क्षहदी (कोर)/हिन्दी (ऐच्छिक)/हिन्दी कोर के ऐवज में अंग्रेजी विशेष विषय की परीक्षा 10 सितम्बर को, समाज शास्त्र/जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 11 सितम्बर को, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 12 सितम्बर को, पंजाबी/संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 13 सितम्बर को, इतिहास/रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा 14 सितम्बर को, शारीरिक शिक्षा/मनोविज्ञान/उद्यमिता विषय की परीक्षा 15 सितम्बर को, भौतिकी विज्ञान/व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा 17 सितम्बर को, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा 18 सितम्बर को, गणित विषय की परीक्षा 19 सितम्बर को तथा कम्प्यूटर विज्ञान/दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा 20 सितम्बर को संचालित होगी।


 

Rakhi Yadav